ताज़ा खबरें

देश की हवाई सीमा की सुरक्षा के मद्देनजर, भारत ने किया “क्विक रियेक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल” का सफल परीक्षण

चांदीपुर: भारत ने गुरुवार को ओडिशा तट पर क्विक रियेक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (QRSAM) के 6 फ्लाइट टेस्ट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.

 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अनुसार, भारतीय सेना द्वारा मूल्यांकन परीक्षणों के हिस्से के रूप में उड़ान परीक्षण किए गए हैं। ओडिशा तट के पास चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से ये परिक्षण किया गया. ये भारतीय सेना का इवैल्यूशन ट्रायल है. इस टेस्ट को अलग-अलग तरह के हाई स्पीड एरियल टार्गेट पर अंजाम दिया गया. जिनमें जिसमें लंबी दूरी की मध्यम ऊंचाई, छोटी दूरी, उच्च ऊंचाई वाले पैंतरेबाजी वाले लक्ष्य, लो रडार सिग्नेचर और साल्वो लांच मिसाइल फायर जैसे टार्गेट शामिल किए गए थे.

 

यह परिक्षण दिन और रात दोनों समय में अंजाम दिए गए. यह परिक्षण तय किए गए मानको पर खरे उतरे हैं.

 

आईटीआर द्वारा तैनात टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) जैसे कई रेंज उपकरणों द्वारा कैप्चर किए गए डेटा से सिस्टम के प्रदर्शन की पुष्टि की गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button