ताज़ा खबरें

37 हज़ार फिट की ऊंचाई पर सो गए विमान चालक, मिस हुई लैंडिंग, पढ़ें पूरी खबर

37 हज़ार फिट की ऊंचाई पर सो गए विमान चालक, मिस हुई लैंडिंग, पढ़ें पूरी खबर

 

वायू यात्रा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, सूडान के खार्तूम शहर से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा जा रहे एक विमान के पायलट 37000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने के दौरान सो गए। नींद इतनी गहरी थी कि पायलट विमान की गंतव्य हवाईअड्डे पर लैंडिंग करना भी भूल गए।

यह है पूरी घटना 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa, Ethiopia) जा रहे इथोपियन एयरलाइंस के दो पायलट विमान उड़ाते उड़ाते सो गए। लगभग 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए विमान में पायलट जब सो गए तो उन्होंने गंतव्य हवाई अड्डे पर विमान को लैंड भी नहीं करवाया। जिसके बाद एविएशन डिपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इतनी देर तक हवा में घूमता रहा विमान 

किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि विमान हवा में इधर से उधर क्यों घूम रहा है. इस बीच एटीसी ने कई बार चालक दल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे। आखिर में ऑटोपायलट के डिस्कनेक्ट होने के बाद जोर से बजने वाली डिस्कनेक्ट वेलर की आवाज से पायलट जाग गए। इसके बाद चालक दल ने FL370 पर रनवे को पार करने के लगभग 25 मिनट बाद रनवे 25L पर सुरक्षित लैंड करवाया. इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विमानन विश्लेषक एलेक्स मैकेरास ने ट्वीट पर ट्वीट करके इस घटना के लिए पायलट की थकान को जिम्मेदार ठहराया है।

ऑटोपायलट मोड कैसे काम करता है

ऑटोपायलट एक फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम है, जो पायलट को लगातार हाथों से कंट्रोल के बिना एक हवाई जहाज को उड़ाने की अनुमति देता है। एक मॉर्डन फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में मुख्य रूप से तीन पार्ट होते हैं। पहला- एक फ्लाइट मॉनिटरिंग कंप्यूटर, दूसरा- कई हाई स्पीड के प्रोसेसर और तीसरा- विमान के कई हिस्सों पर लगाए गए सेंसरों की एक सीरीज। सेंसर पूरे विमान से डेटा एकत्र करते हैं और उन्हें प्रोसेसर को भेजते हैं, जो बदले में कंप्यूटर को बताते हैं कि क्या करना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button