विदेश

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। BJP ने पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में इस जीत को “ऐतिहासिक” और “निर्णायक” बताया गया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें इस बड़ी चुनावी जीत पर शुभकामनाएं दीं। बयान के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि भारत खुद को खुशकिस्मत मान सकता है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेता देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

वहीं, जीत के बाद नई दिल्ली में समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल के भाग्य में एक नया अध्याय जुड़ा है। जनता की ताकत जीती है और सुशासन की राजनीति को जीत मिली है। मैं पश्चिम बंगाल के हर नागरिक को नमन करता हूं।”

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में BJP की यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button