NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर वायरल सपा नेता का वीडियो इस स्वतंत्रता दिवस का नहीं बल्कि 2021 में मनाई गई गांधी जयंती का

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर वायरल सपा नेता का वीडियो इस स्वतंत्रता दिवस का नहीं बल्कि 2021 में मनाई गई गांधी जयंती का

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में सपा पार्टी की टोपी पहने हुए कुछ लोग महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर फिल्माया गया है।

 

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पिछले साल गांधी जयंती का है।

वायरल वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की, पड़ताल के पहले चरण में हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाती एक तस्वीर टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर अक्टूबर 02, 2021 पर छपे लेख में मिली।

  लेख के मुताबिक वायरल वीडियो साल 2021 में गांधी जयंती यानी 02 अक्टूबर को फिल्माया गया था। लेख के मुताबिक वीडियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपट कर रोने वाले शख्स का नाम ग़ालिब खान है, जो सपा नेता है।

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया।  जिसके बाद हमें CNN न्यूज़ 18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस पूरे मामले का वीडियो मिला। यहाँ भी वायरल वीडियो को लेकर वही जानकारी दी गयी है जो उपरोक्त टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर दी गयी है। बता दें महात्मा गांधी की प्रतिमा से लिपट कर रोने वाले शख्स सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब खान हैं।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 में गांधी जयंती के दौरान का है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button