कोविड अपडेट

COVID-19 Update: 20 हजार के पार पहुंचे कोविड के केस, 56 लोगों की मौत

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 20,044 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,40,760 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 56 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,25,660 पर पहुंच गया है.  वहीं 18,301 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,40,760 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,30,63,651 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है.  देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,99,71,61,438 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button