ताज़ा खबरें

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन पाइलट को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन पाइलट को हिरासत में लिया

 

नेशनल हेरलड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की राहुल गांधी से पूछताछ अभी जारी है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस दरफत के बहार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व कोंग्रस नेता सचिन पायलट को हिरासत में ले लिया। सचिन पायलट आज एआईसीसी के मुख्यालय में जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने एंट्री नहीं दी। पायलट को हिरासत में ले लिया। पायलट के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सचिन पायलट ने कहा कि पता नहीं पुलिस कहा लेकर जा रही है। लेकिन यह लोकतंत्र के लिए गलत है।

 

 

ऐसे में सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा-  “हम अपनी बात रखना चाहते हैं। अपनी पार्टी के कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है। मैं समझता हूं। लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है।  केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी जी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button