ताज़ा खबरें

जहागीरपुरी हिंसा: आरोपी सोनू इमाम को आज कोर्ट में किया गया पेश, 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

जहागीरपुरी हिंसा: आरोपी सोनू इमाम को आज कोर्ट में किया गया पेश, 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

 

जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी सोनू इमाम को कोर्ट ने 4 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस ने 7 दिन की कस्टडी मांगी थी। बताया जा रहा कि गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच यूनुस उर्फ़ सोनू शेख को मंगलवार को रोहिणी कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने सोनू को सोमवार को देर शाम को गिरफ्तार किया था। यूनुस उर्फ़ सोनू शेख पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा के दौरान फायरिंग करने का आरोप है।

 

सोनू हिंसा की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। सोमवार सुबह ही पुलिस ने सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ की थी। सोमवार सुबह पुलिस टीम सोनू की पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर पहुंची थी, लेकिन सोनू की पत्नी और उसके कुछ करीबी लोगों ने पहले तो इसका विरोध किया और फिर पुलिस पर पथराव करने की भी कोशिश की थी। इस घटनाक्रम में सोनू शेख के भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button