NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या हिन्दू संगठनों ने मस्जिद पर किया हमला? नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ छत्तीसगढ़ का यह वीडियो

फैक्ट चेक: क्या हिन्दू संगठनों ने मस्जिद पर किया हमला? नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ छत्तीसगढ़ का यह वीडियो

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल है। इस वीडियो में एक हिन्दू संघठन के जुलूस में शामिल हुए कुछ लोगों को कथित तौर पर एक मस्जिद के सामने भगवा रंग के झंडे लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मस्जिद पर हिन्दू संगठन के लोगों ने हमला किया और वहां ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

फेसबुक पर इस वीडियो को हिंदी भाषा के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। जहां लिखा गया है कि “और कितने अच्छे दिन चाहिए? अब मस्जिद में जयश्रीराम के नारे लग रहे है। अब अल्लाह दुःखी हो रहा होगा, और श्रीराम तो शायद खुश हो रहा होगा

 

 

फेसबुक पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पाया कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल आरम्भ की। पड़ताल के पहले चरण में हमने सबसे पहले यह जानने का प्रयास किया कि यह वीडियो कहाँ का है? इसलिए सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में बदला और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो ट्विटर के umme_alisha नामक यूज़र की प्रोफाइल पर बीते 05 अप्रैल को किये गए एक पोस्ट में मिला। पोस्ट में इस वीडियो को छत्तीसगढ़ का बताया गया है।

 

जिसके बाद हमें गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स और कीफ्रेम्स के साथ खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो एक भारतीय पत्रकार आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर भी मिला, जिसे बीते 07 अप्रैल को अपलोड किया गया था। ट्वीट में पत्रकार ने जानकारी दी है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, दरअसल दरगाह के सामने से हिन्दू संगठन की रैली निकल रही थी, जिसमें डीजे भी शामिल था। यही रैली और डीजे दरगाह के सामने से यू टर्न हुई और रैली में शामिल लोग बिना किसी वाद-विवाद के अपने घर लौट गए।

 

ट्वीट का लिंक यहाँ देखें।

उपरोक्त प्राप्त ट्वीट में दी गयी जानकारी के मुताबिक यह वीडियो छत्तीसगढ़ के लूथरा शरीफ का है, जिसके बाद हमने प्राप्त जानकारी की पुष्टि गूगल पर फिर से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें गूगल पर मिले परिणामों से यह पता चला कि यह वीडियो लूथरा शरीफ का ही है। इस दौरान हमने जाना कि लूथरा शरीफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित है।

 

गूगल परिणमा 

 

 

वायरल वीडियो और गूगल पर मिले परिणाम की तुलना 

 

इसके साथ ही हमें भारतीय पत्रकार का एक और ट्वीट मिला, जहां उन्होंने बताया कि यह वीडियो सीपत थाना क्षेत्र का है। जिसके इंचार्ज राजकुमार सौरी ने उनके (विष्णुकांत) द्वारा उपरोक्त दी गयी जानकारी कि पुष्टि की है।

 

ट्वीट का लिंक यहाँ देखें।

मामले की तह तक जाने के लिए हमने गूगल पर सीपत थाना इंचार्ज राजकुमार से फ़ोन पर (94791-93031) सीधा संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा दावा फेक है। 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष के दिन हिन्दू संगठनों ने यात्रा निकाली थी। यात्रा में एक गाड़ी शामिल थी जिस पर डीजे बज रहा था। यह गाड़ी दरगाह के सामने से यू टर्न ले रही थी और जुलूस भी गाड़ी के साथ-साथ चल रहा था। दरगाह पर हमले के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। “.

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमें पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर किये जा रहे दावे गलत हैं, मस्जिद पर किसी भी प्रकार का हमला नहीं हुआ।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button