ताज़ा खबरें

Delhi NCR: कोरोना के मामलों में एक बार फिर आयी तेजी, दिल्ली-गाज़ियाबाद में स्कूल हुए बंद

कोरोना के मामलों एक बार फिर आयी तेजी, दिल्ली-गाज़ियाबाद में स्कूल हुए बंद

 

दिल्ली-एनसीआर के जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। इस दौरान कई स्कूलों में बच्चों और स्कूल स्टॉफ के कोरोना पॉजिजिव आने से हेल्थ डिपॉर्टमेंट भी अलर्ट मोड पर आ गया है। ताजा मामला वसुंधरा के जयपुरिया स्कूल का है। नोएडा में पिछले 2 दिनों में 54 नए मामले आए हैं। जहां कक्षा दसवीं के छात्र के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन क्लासेज़ जारी रहेंगी।

गाजियाबाद के सेंट फ्रांसिस स्कूल और केआर मंगलम स्कूल से कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले रविवार (10 अप्रैल 2022) को गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्‍कूल में भी कोरोना संक्रमित बच्‍चे मिलने के बाद स्‍कूल को पूरे सप्‍ताह के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया और ऑनलाइन क्लासेज जारी हैं।

इसके साथ ही नोएडा के डीपीएस स्कूल में 8 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है। इसके बाद अन्य छात्रों की जांच कराई गई। इसमें 8 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी की उम्र 8 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सबसे पहले इंफेक्टेड होने वाले बच्चे ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई थी। हालांकि, बाद में इंफेक्टेड पाए जाने वाले 8 में से दो बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है। 11 अप्रैल को नोएडा सेक्टर 40 के खेतान पब्लिक स्कूल में एक साथ कोरोना के 13 मामले सामने आए जिसमें बच्चों के साथ 3 टीचर संक्रमित थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button