फैक्ट चेक: क्या हिज़ाब मामले में जज को धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार? जाने पुरा सच

फैक्ट चेक: क्या हिज़ाब मामले में जज को धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार? जाने पुरा सच
सोशल मीडिया पर पुलिस की गिरफ्त में दिख रहे एक युवक का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक नकाबपोश युवक को पुलिस की गिरफ्त में देखा जा सकता है, इस दौरान नकाबपोश युवक लंगड़ाकर चलते हुए दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हिज़ाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज को धमकी दी थी।
इसी वीडियो को फेसबुक पर अंग्रेजी भाषा के कैप्शन के साथ शेयर कर लिख गया है कि ‘karnataka police to the man who gave death threats to the high court Judges ‘ .
वायरल दावे का हिन्दू अनुवाद
हाईकोर्ट के जजों को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए गए दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में बांटकर गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज में हमें वायरल वीडियो से मेल खाती एक तस्वीर दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मिली।

वेबसाइट के मुताबिक यह वीडियो 65 हजार के इनामी बदमाश अमजद लाला का है, जिस पर टीआई को गोली मारने समेत अपहरण- हत्या जैसे तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि अजमल पिछले छह साल से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजा। जिसके बाद हमें ट्विटर पर एसपी मंदसौर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का एक ट्वीट प्राप्त हुआ, जिसे हाल ही 15 मार्च को पोस्ट किया गया है। इस दौरान ट्वीट में एसपी ने गिरफ़्तारी की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि 6 सालों से फरार कुख्यात अपराधी अमजद लाला की गिरफ़्तारी से मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
मंदसौर में पुलिस को मिली सफलता 6 वर्ष से से फरार कुख्यात अपराधी 50000 का इनामी अमजद लाला चढ़ा पुलिस के हत्थे @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @JansamparkMP @khargonepolice1 @SP_RATLAM_MP @DIG_RATLAM_MP pic.twitter.com/1cvhDVErjT
— SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) March 15, 2022
इसके साथ TV9 की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट प्राप्त हुई जहां जानकारी दी गयी है कि हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज को जान से मरने की धमकी मिली थी। इसी मसले पर पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार कर लिए है। बता दें यह रिपोर्ट मार्च 22, 2022 को अपलोड की गयी थी।

वायरल दावे की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से पता चला कि यह वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा शख्स अमजद लाला है, जिसे मध्य प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें अमजद पिछले छह साल से फरार चल रहा था। इसका कर्नाटक के हिज़ाब वाले मामले से कोई सम्बन्ध नहीं है।





