Hindi Newsportal

आज भी बढ़ें पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए नए रेट

0 371

आज भी बढ़ें पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए नए रेट

 

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी कर दिए हैं. आज फिर पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम में बढ़ोतरी की गई है. गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में आज 9वीं बार पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी की गयी है। पेट्रोल के दाम 80 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 80 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।

 

 

 

जानिए देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डी़जल के नए रेट: 

शहर डीजल (प्रति/लीटर)  पेट्रोल (प्रति/लीटर) 
मुंबई 100.94 116.72
दिल्ली 93.07 101.81
कोलकाता 96.22 111.35
चेन्नई 97.52 107.45

 

देश के इन राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

बता दें कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल के दाम 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।