बड़ी खबर! जेट एयरवेज एक बार फिर भरेगी उड़ान, जानिए कब से फ्लाइट होगी शुरू
कर्ज में डूबी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने को तैयार है। कंपनी के मुताबिक जेट एयरवेज की फ्लाइट साल 2022 की पहली तिमाही में फिर से घरेलू उड़ान भरेंगी। इसके अलावा अगले वर्ष की अंतिम तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन भी शुरू होगा। इसकी जानकारी जेट एयरवेज के नए मैनेजमेंट जालान कारलॉक कंसोर्शियम ने दी है। इतना ही नहीं, जालान कारलॉक ने एक और नई जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन का मुख्यालय अब मुंबई के बजाय दिल्ली में होगा।
यह है कंपनी की योजना ?
बता दे यूएई के कारोबारी मुरारी लाल जालान लंदन की जालान कॉर्लाक कंसोर्टियम के वरिष्ठ सदस्य हैं और प्रस्तावित जेट एयरवेज के गैर कार्यकारी सदस्य हैं। जैन का कहना है कि हमारी योजना तीन साल में 50 से अधिक विमानों के परिचालन की है, जो 5 साल में 100 के भी ऊपर पहुंच जाएगी।
जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य।
इसके अलावा साल 2022 की पहली तिमाही में घरेलू उड़ानों के बाद जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य साल 2022 की तीसरी चौथी तिमाही से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने का भी है। जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही में अपनी पहली उड़ाने नई दिल्ली से मुंबई के लिए शुरू करेगा।
Jet Airways is hiring! If you are interested, send in your resume to Careers@JetAirways.com
See you on-board soon! #JetAirways #HiringAlert #Yours9W #9Wupdate #JoyOfFlying pic.twitter.com/hX0PS7dpeX— Jet Airways (@jetairways) September 7, 2021
कैप्टन गौड़ ने दी यह जानकारी।
जेट एयरवेज के वापस से संचालन पर कैप्टन गौड़ ने कहा कि जेट एयरवेज ने पहले ही 150 से अधिक पूर्णकालिक कर्मचारियों को काम पर रखा है और 1000 से अधिक कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2021-22 में सभी श्रेणियों में शामिल करना किया जाएगा। गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में एयरलाइन को बंद कर दिया गया है।





