ताज़ा खबरेंभारत

हरिद्वार में और 30 साधु हुए कोरोना पॉजिटिव, निरंजनी अखाड़ा ने कुंभ से हटने का फैसला किया

उत्‍तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ के बीच अभी तक 30 साधु कोरोना संक्रमित पाए गए है। बता दे यह खबर तब सामने आई है जब, हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 14 अप्रैल के बीच 1700 से अधिक लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बीच आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि बीते पांच दिन में मेला क्षेत्र में 2,36,751 कोविड जांच कीं, जिनमें से 1701 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

निरंजनी अखाड़े ने हटने का फैसला किया।

इधर हरिद्वार कुंभ में शामिल संतों के 13 अखाड़ों में से एक निरंजनी अखाड़े ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और राज्य में खराब होती स्थिति के मद्देनजर बृहस्पतिवार को आयोजन से हटने का फैसला किया। निरंजनी अखाड़ा के सचिव रवींद्र पुरी ने बताया, ‘‘ मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल को मेष संक्राति के साथ संपन्न हो गया। हमारे अखाड़ा में कई लोगों में कोविड-19 के लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए कुंभ मेला संपन्न हो गया।’’

बता दे कि कोविड-19 (COVID-19,) की वजह से हरिद्वार कुंभ की अवधि घटाकर मात्र एक महीने रखी गई थी, जबकि सामान्य परिस्थितियों में हर 12 साल में लगने वाले वाला कुंभ मेला मध्य जनवरी से अप्रैल तक चलता है।

ये भी पढ़े : कोरोना का केहर बरकरार; देश में रिकॉर्ड 2.17 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटों में 1,185 लोगों की मौत

2,36,751 की हुई थी जांच।

स्वास्थ्यकर्मियों ने मेला क्षेत्र में इन पांच दिनों में 2,36,751 कोविड जांच कीं, जिनमें से 1701 लोगों की रिपोर्ट में उनके महामारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई। हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी शंभु कुमार झा ने गुरुवार को कहा था कि इस संख्या में श्रद्धालुओं और विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों की हरिद्वार से लेकर देवप्रयाग तक पूरे मेला क्षेत्र में पांच दिनों में की गई आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच दोनों के आंकड़े शामिल हैं।

13 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर का निधन हुआ।

इन सब के बीच बीते दिन ही 13 अप्रैल को देहरादून के एक निजी अस्पताल में मध्य प्रदेश के महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर कपिल देव का निधन हो गया था। उन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती किया गया था।

आज से उत्‍तराखंड में ये नई पाबंदिया लागू ।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि सभी धार्मिक, राजनीतिक और विवाह जैसे सामाजिक समारोहों में 200 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे. हालांकि, हरिद्वार महाकुंभ क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी दिशानिर्देश लागू होंगे। शुक्रवार से प्रभावी होने वाले इस आदेश में मुख्य सचिव ने कहा कि बस, विक्रम, आटो, रिक्शा आदि सार्वजनिक वाहन अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगे जबकि जिम, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और बार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुलेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button