रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, UK में बेनामी संपत्ति के मामले में हुई पूछताछ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से इनकम टैक्स विभाग की टीम ने आज पूछताछ की है। बता दे रॉबर्ट वाड्रा से यह पूछताछ बेनामी संपत्ति के मामले में हुई है।
नोटिस के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे रॉबर्ट वाड्रा।
जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति के मामले में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भेजा था, लेकिन वह इनकम टैक्स के दफ्तर नहीं पहुंचे। ऐसे में इनकम टैक्स की टीम पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा के घर ही पहुंच गई ।
इनकम टैक्स विभाग की पूछताछ जारी।
रॉबर्ट वाड्रा से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ हुई है, इनकम टैक्स की टीम दिल्ली के सुखदेव विहार में रॉबर्ट वॉड्रा के घर पर मौजूद थे जहाँ वाड्रा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड हुआ है। बता दे ये पहली बार नहीं है, जब रॉबर्ट वाड्रा से एजेंसी की पूछताछ हो रही है। इससे पहले 2019 के फरवरी माह में वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स (IT) विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की थी।
ये है आरोप।
वाड्रा पर ब्रिटेन में कथित तौर पर कुछ अघोषित आय रखने का आरोप है जिसके चलते आयकर विभाग ने उन्हें जांच के दायरे में रखा हैं। प्रवर्तन निदेशालय भी धनशोधन विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ इन आरोपों की जांच कर रहा है। इधर पेशे से कारोबारी वाड्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों और कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। इन सब के पहले कांग्रेस ने कुछ महीने पहले ही कहा था कि वाड्रा के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।
लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन से संबंधित मामले के अलावा रॉबर्ट वाड्रा पर कई सारे घोटाले के मामले हैं, इसमें से एक बीकानेर जमीन घोटाला भी है।






hgh tabletten kaufen
References:
hgh kaufen amazon