ताज़ा खबरेंभारत

बगैर धर्म बदले हिंदू युवती की मुस्लिम प्रेमी से हो रही थी शादी, लखनऊ में पुलिस ने रुकवाई

धर्मांतरण कानून के तहत राजधानी लखनऊ में अब पहला मामला सामने आ गया है। दरअसल लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार शाम को बगैर धर्म परिवर्तन के हिंदू युवती की शादी उसके मुस्लिम प्रेमी से हो रही थी। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की और इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी।

क्या हुआ आगे ?

हालांकि युवक और युवती के परिजनों ने आपसी सहमति से शादी की बात कही, लेकिन पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश का हवाला देते हुए दोनों को जिलाधिकारी से धर्म परिवर्तन की अनुमति लेने को कहा। इसके बाद परिजन मान गए और बिना शादी के मेहमान खाना खाकर वापस लौट गए।

बिना अनुमति हो रही थी शादी।

दरअसल नए कानून के तहत युवक या युवती में से किसी एक को धर्म परिवर्तन करना होगा। इसके लिए दो महीने पहले जिलाधिकारी ऑफिस में आवेदन करना होगा। इसके बाद डीएम नोटिफिकेशन जारी करेंगे। तब जाकर युवक और युवती शादी कर सकते हैं। इस मामले में भी जब दोनों परिवार ने कहा कि हम सहमत है तो पुलिस ने एक नहीं सुनी और दोनों को जिलाधिकारी से धर्म परिवर्तन की अनुमति लेने को कहा। हालाकिं पुलिस के समझाने के बाद दोनों के परिवार वाले मान गए और डीएम की अनुमति के बाद ही शादी करने की बात कही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button