ताज़ा खबरेंभारत

दिलजीत और कंगना के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, कंगना ने दिलजीत को बुलाया कारन का पालतू, फिर दिलजीत ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्वीट वॉर बढ़ता जा रहा है। कंगना ने एक ट्वीट में दिलजीत दोसांझ को ‘करण जौहर का पालतू’ कहा था। इस पर दिलजीत ने भी जवाब दिया है। बता दे दोनों के बीच ये झगड़ा किसान आंदोलन के एक फेक ट्वीट को लेकर शुरू हुआ था। कंगना ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए।

कंगना ने दिलजीत को कहा था करण जौहर का पालतू।

कंगना ने दिलजीत के ट्वीट पर बुधवार को जवाब दिया, ‘ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए लिए प्रदर्शन कर रही थीं, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के एमएसपी के लिए भी प्रदर्शन करती हुई दिखीं। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्‍या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे तुरंत खत्‍म करो।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1334410492987678721?s=20

दिलजीत ने दिया ‘पालतू’ कॉमेंट का जवाब।

अब दिलजीत ने इस पर पलटवार किया है, तूने जितने लोगों के साथ फिल्म की तू उन सबकी पालतू है…? फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी मालिकों की…? ये बॉलिवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं… झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और इमोशं से खेलना आप अच्छे से जानती हो।

कंगना ने दिलजीत के खिलाफ फिर किया अभद्र कॉमेंट।

मामला यहीं नहीं खत्म हुआ। कंगना ने दिलजीत को इस पर जवाब दिया, ओ चमचे चल, तू जिनकी चाट चाट के काम लेता है, मैं उनकी रोज बजाती हूं, ज्यादा मत उछल, मैं कंगना रनौत हूं तेरे जैसी चमची नहीं, जो झूठ बोलूं, मैंने सिर्फ और सिर्फ शाहीन बाग वाली प्रोटेस्टर पर कॉमेंट किया है, अगर कोई गलत साबित कर दे तो माफी मांग लूंगी। इसके बाद दिलजीत ने कंगना को जवाब दिए हैं।

अब फिर दिलजीत ने कर दी हद पार।

आप खुद पढ़े कि इस ट्वीट का दिलजीत ने कैसे दिया जवाब।

सोशल मीडिया पर छिड़ी इनकी लड़ाई ने अपना स्तर तो गिरा दिया है मगर अब दोनों के इस गिरे हुए स्तर कई लोगों को नागवार गुज़रे है तो वही सोशल मीडिया पर अब मीम बनना शुरू हो गए है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button