ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन आज, बेटी जाह्नवी सहित दुनिया ने किया उन्हें याद

आज बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है. उनकी खूबसूरत आँखों की बात हो , अदाकारी की, उनके फिल्मों के चयन की या उनके व्यवहार की, इन सब में श्रीदेवी का कोई तोड़ नहीं है। देश में कई लोगों के दिलों पर उन्होंने इतने सालों तक राज़ किया है और साथ ही अपने काम और अदाकारी से बॉलीवुड में बड़ा योगदान दिया है। देश को जब उनके जानें की खबर मिली तो मानों किसी को उनकी मौत का विश्वास ही नहीं हुआ।

भले श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हों लेकिन लोग अभी भी उनके दीवाने हैं और उन्हें ढेर सारा प्यार देते हैं. अपने समय में, श्रीदेवी ने लाखों दिलों को अपने नाम किया है, फिर वह चाहे अभिनेता हों, नेता हों या आम व्यक्ति. श्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इसमें ‘मि. इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘नगीना’, ‘सदमा’, ‘चालबाज़’ और’ मॉम’ जौसी फिल्में शामिल हैं.

जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें वो उन्हें गले लगती दिख रही हैं। फोटो में श्रीदेवी और जाह्नवी दोनों ही काफी सिंपल लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘I love you mumma’। जाह्नवी की इस फोटो पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी कमेंट किया है। कार्तिक ने श्रीदेवी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘लेजेंड को जन्मदिन मुबारक’। कार्तिक के अलावा, भूमि पेडनेकर, संजय कपूर और मिहिप कपूर ने भी फोटो पर कमेंट किया है’।

 

View this post on Instagram

 

I love you mumma

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जाह्नवी के आलावा आज उनके फैंस और उनके फ्रेंड्स ने उन्हें याद किया।

https://twitter.com/Chennairoyacin1/status/1293730339051847681

https://twitter.com/thalarasigan_01/status/1293737124789813248

https://twitter.com/Rashmikakodagu/status/1293736855851024384

https://twitter.com/SayanGh62720811/status/1293632007126147073

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button