ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद को मारी गोली, मौत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की आज गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में काजीगुंड ब्लॉक स्थित वेसू गांव में सरपंच के घर के पास दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकियों ने भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद पर उनके आवास पर फायरिंग की, जिसके तुरंत बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Image by IndiaBlooms

आधिकारिक जानकारियों के मुताबिक, आतंकियों ने इस खौफनाक वारदात को उस दौरान अंजाम दिया जब सरपंच सजाद अहमद खानडे अपने घर के नजदीक बाहर ही खड़े थे. इस दौरान आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की और भाग निकले.

यह घटना गुरुवार (आज) सुबह की है। पिछले तीन दिनों में आतंकियों द्वारा सरपंच पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम जिले में ही अखरन के बीजेपी सरपंच पर हमला किया था, जिसमें सरपंच आरिफ अहमद गंभीर रूप से घायल हुए थे।

वही पिछले महीने बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बरी, उनके पिता और भाई को उनके ही दूकान के भीतर गोली मार के मौत के घात उतार दिया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button