ताज़ा खबरेंभारत

चौथी पीढ़ी के ये टेलर डिज़ाइन करेंगे 5 अगस्त को ‘रामलला के कपड़े’

5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्यावासी के साथ – साथ पुरा ही देश उत्सुक है। इस उत्सुकता में एक ख़ुशी जो गर्व से भरी है वो है अयोध्या के “बाबू लाल टेलर” की।

अयोध्या में स्थित बाबू लाल टेलर राममंदिर के भूमिपूजन वाले दिन राम लला के कपड़े बनाने जा रहे है। दरअसल पूरे अयोध्या में सिर्फ बाबू लाल टेलर की ही दूकान भगवान् के कपड़े बनाने के लिए चुनी गयी है। और खास बात ये है की बाबूलाल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी में से है जो इस काम को आगे बढ़ा रहे है। शंकरलाल श्रीवास्तव और भगवत प्रसाद ये दोनों भाई है जो केवल भगवान् के ही कपड़े बनाते है। शंकरलाल श्रीवास्तव और भगवत प्रसाद की पिछली तीन पीडियों ने भी आयोध्या में रामलला के कपड़े बनाने और डिज़ाइन करने का काम किया है और अब ये टेलर, इतिहास में दर्ज होने जा रहे दिन के लिए “रामलला के कपड़े बनाएंगे”, और इस ख़ास दिन आयोध्या के राम इन्हीं के हाथों से बने कपड़े पहनेंगे।

Representational Image

मोदी के आगमन के लिए है उत्सुक।

बड़े भाई भागवत प्रसाद कहते हैं कि वह 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने से बहुत खुश हैं। “प्रधानमंत्री बहुत पवित्र दिन पर यहां आ रहे हैं। यह अवसर आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आया है। राम मंदिर के लिए संघर्ष तब शुरू हुआ था जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था “।

Babulal Tailors in Ayodhya
ये भी पढ़े : इतिहास को सुरक्षित रखने अयोध्या राम मंदिर के 200 फीट नीचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल

एक छोटी सी दूकान में काम कर रहे भागवत प्रसाद के छोटे भाई शंकरलाल का कहना है कि हमारी 4 पुश्ते सिर्फ भगवान् के कपड़े बनाने का ही काम कर रही है। हमारे हाथ के कपड़े रामलला एक ऐतिहासिक दिन पहनेंगे। पूरे देश की नज़र राम जी पर होगी और यहाँ तक की दूरदर्शन भी इसका सीधा प्रसारण दिखायेगा।

बता दे की अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन 5 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें देश के प्रधानमंत्री सहित कई अन्य राजनेता और संतों का जमावड़ा होगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button