ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

अमिताभ-अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या को भी हुआ कोरोना

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गयी है. ये जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने रविवार को दी.

“ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव आई हैं। जया बच्चन कोरोना वायरस निगेटिव आई हैं,” महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट किया.

हालांकि उन्होंने रिपोर्ट पॉजिटिव आने को लेकर ट्वीट किया गया थोड़ी देर बाद ही डिलीट कर दिया। बता दे कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन रविवार को कोरोना पॉजिटिव आये थे.

शनिवार रात ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया था. BMC के हवाले से पता चला है कि रविवार को इन तीनों के टेस्ट दोबारा किए गए, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव आया. जया बच्चन अभी भी कोरोना नेगेटिव हैं.

नानावती अस्पताल ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर कहा कि अमिताभ बच्चन में कोरोना के हल्के लक्षणों और उनकी हालत स्थिर हैं। बता दे कि अमिताभ ने खुद शनिवार रात ट्वीट कर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी.

बिग बी ने ट्वीट कर बताया, ‘मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अध‍िक‍ारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है. जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें.’

इसके एक घंटे के अंदर अभिषेक बच्चन ने भी अपने कोरोना से संक्रमित होने की खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 (Covid 19) टेस्ट पॉजिटिव आया. हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं. मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों. धन्यवाद.”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button