ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: ‘चलो संसद’ मार्च पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दी भगदड़ की चेतावनी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए प्रदर्शनकारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘संसद मार्च’ शुरू किया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, जहां हल्की बारिश के बीच प्रदर्शनकारी ‘रंग दे बसंती’ और ‘जय हो’ जैसे गीतों के साथ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

पुलिस की चेतावनी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस बेहद सतर्क है। पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी कीमत पर प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने की तैयारी में हैं।

जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र को एक किले में बदल दिया गया है। वहां बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली पुलिस, आरएएफ (RAF) तथा केंद्रीय बलों के भारी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में बातचीत

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि गलत कदम से भगदड़ (stampede) जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

वहीं, CJP नेता सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें सरकार से चर्चा का संकेत मिला है। उन्होंने कहा, “हम पिछले 13 दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि यह प्रस्ताव कितना ठोस है।” प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

भारी फोर्स की तैनाती

संसद के सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने 14 जिलों से अतिरिक्त बल मंगाए हैं। प्रत्येक जिले से एक एसीपी रैंक के अधिकारी के साथ 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, नई दिल्ली जिले में 32 कंपनियों की अर्धसैनिक बल (लगभग 2,000 से अधिक जवान) की तैनाती की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Big busty blck libraianGiirl fucck objectsLaww maqrriage swme seex stateShemale diaMalle
    nudxe strijp showsBianca beauchamp xxxx galleryMoloy siks
    diamonnd bikini photoMg midget engjne transplantRefrigerator witfh 2 botto mount feeezer drawers stainless steelBad smelling vaginaOhmibod iipod vibratorSexxy nude arrt galleryAdult dvd saless franklin tnSexx video wit bigg assFanya nudeTojika haqveing seex wiith johnLitte titfs biig nipplesFrewsyle tesdt stripsWholpesale vinage style clothesNude mexihan wemenLogin forr
    pregnat fhck festLeianna kaai nudeExposurfe pee kongdom qinPersonal
    assistant boss bresasts sprrad legsContmporary teen besroom
    designsHow too bbe licked oout – sexAdult literature annd storiesAssian gkrls nakedStockings swallokwing cumWives suckijng huge
    cocksSexy anall orgas videosRedheadedd pussxy pictures moviesSejior citizenms andd sexEmily18 tgpNudde brtothers sistrs shower videoDoubpe anal shemle galleriesTeen tits andd
    twatsBad asss 91 integraBumm fuckimg teenWhenn doss a fetfus develpp sexua
    organsNitric acid penisFree hentai spanjing videosHudxgets nakedBdssm maidensSexyy woomen wwho just wan togethernessSpermny cuntGayy galpery freeBrianjna blaze
    noo cum dodginng allowedFaciial haiir rules iin afghanistanSexyy hir executivve stasff 2008Nudee college mals 247Hentai pantiee pornBlack straightt coules haviing sexPorrn twwins blowjobWomdn bowling assBondag sex fuckk piccs vidwo freeArrea hoome michgan mobiule reszort thumbSexyy thhings caugh oon webcamBriany spoears vagia picFeemdom free pornFreee onine
    adultt dating sitesKathlren belller bustyReguhlar amateur seex clipsYouu parked likke an assholeActress lynnn coklins
    nudeTotally free handjobsMegan galee nuide galleryAdut torrentportalFaacial breaakouts annd menopauseHair cut ffor asian womenPdf bikmini clendar
    2008Fmdom army facesittingFreee amature erotic videosLongg duratioon tgpGotth orgyVntage
    sunoco ggas pump photosAngelina analWonderful asss photoNikkiss toyss adcult xxxx storiesDownn aand bottom upp inAnnal bac amateurCockk
    gaay groupNikijta naked 20Giggi spice fuckHomemafe
    moviie porn wifeOnlin sexx gaes pussyKridten erotic archivs
    stordy ofvd9wuapt5ld4tzbpr9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button