खेलभारतविदेश

Japan Open: PV सिंधु का धमाका, वर्ल्ड नंबर 5 हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन के दूसरे दौर में चीन की दिग्गज खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सिंधु ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 5 चीन की हान यू को सीधे गेम में मात दी।

35 मिनट में मुकाबला खत्म

दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने महज 35 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने हान यू को 21-16, 21-14 के अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत में सिंधु थोड़ी सुस्त जरूर दिखीं, लेकिन जल्द ही उन्होंने लय पकड़ ली और मैच पर पूरी तरह अपना दबदबा बना लिया।

अगला मुकाबला ओकुहारा से

इस जीत के साथ ही सिंधु का हान यू के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 हो गया है। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। ओकुहारा को अगले दौर में वॉकओवर मिला है क्योंकि दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से-यंग टूर्नामेंट से हट गई हैं।

भारत की एकमात्र उम्मीद

टूर्नामेंट में अब पीवी सिंधु भारत की एकमात्र खिलाड़ी बची हैं। इससे पहले मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग के खिलाफ 47 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20-22, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button