अमेरिका ने ईरान जा रहे ऑयल टैंकर को बीच समुद्र में रोका, हेलफायर मिसाइल से किया ‘निष्क्रिय’
अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी (Naval Blockade) का उल्लंघन करने पर US सेंट्रल कमांड ने कार्रवाई करते हुए Curacao-फ्लैग वाले एक कमर्शियल जहाज को रोक दिया है।

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेना (US Central Command – CENTCOM) ने जानकारी दी है कि उन्होंने ईरान की ओर जा रहे एक ऑयल टैंकर को बीच समुद्र में रोककर उसे निष्क्रिय कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था।
क्या है पूरा मामला?
अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ‘M/T Belma’ नाम का एक ऑयल टैंकर Curacao के झंडे के साथ अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से होकर ईरान के खार्ग द्वीप (Kharg Island) की ओर जा रहा था। अमेरिकी सेना ने आरोप लगाया है कि इस कमर्शियल जहाज को बार-बार चेतावनी दी गई, लेकिन चालक दल ने उन चेतावनियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
हेलफायर मिसाइल से किया गया हमला
जब जहाज ने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया, तब एक अमेरिकी विमान ने जवाबी कार्रवाई की। आधिकारिक बयान के मुताबिक, अमेरिकी विमान ने जहाज के स्मोकस्टैक (चिमनी) पर हेलफायर मिसाइलें दागीं, जिससे जहाज निष्क्रिय हो गया।
CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि अब यह जहाज ईरान की ओर नहीं बढ़ रहा है।
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 15, 2026
अमेरिका ने फिर से शुरू की है नाकेबंदी
गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले जहाजों के लिए अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को मंगलवार (14 जुलाई, 2026) से फिर से लागू कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भू-राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।






I was curious if you ever thought of changing the page
layout of your blog? Its very well written; I love what youve got to say.
But maybe you could a little more in the way of content so people could connect
with it better. Youve got an awful lot of text for only having 1 or two pictures.
Maybe you could space it out better?
Here is my homepage – รีวิวเครื่องครัว