Strait Of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
खाड़ी क्षेत्र में तनाव को देखते हुए DGMA ने शिपिंग कंपनियों को दिया सख्त निर्देश, कहा- अगली सूचना तक बरतें सावधानी।

नई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र (Gulf region) में बढ़ते सुरक्षा तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (DGMA) ने शिपिंग कंपनियों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों को तैनात करने से बचें।
क्या है मामला?
DGMA ने अपने सर्कुलर नंबर 36 ऑफ 2026 के माध्यम से सभी शिप मालिकों, शिप मैनेजर्स और आरपीएसएल (RPSL) कंपनियों को यह सलाह दी है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है और अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।
तनाव के पीछे का कारण
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया (West Asia) में तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा ईरानी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद से क्षेत्र में स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इसी सुरक्षा जोखिम को देखते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह एडवाइजरी जारी की गई है।





