खेलभारत

IND vs ZIM: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इस टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं।

संजू सैमसन बाहर, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

सबसे बड़ा अपडेट यह है कि संजू सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका दिया गया है। संजू सैमसन के बाहर होने के बाद टीम संयोजन पर सबकी नज़रें टिकी हैं।

श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान

जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह संभालेंगे।

टीम इंडिया की पूरी स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

टीम में अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और सूर्यांश शेज जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। प्रशंसक अब इस युवा टीम से जिम्बाब्वे में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button