मनोरंजन

हॉरर फैंस के लिए खुशखबरी, ‘तुम्बाड 2’ 2027 में देगी दस्तक

फिल्म ‘तुम्बाड 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि ‘तुम्बाड’ की रहस्यमयी और डार्क दुनिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

साल 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ को हॉरर और लोककथाओं के अनोखे मिश्रण के लिए काफी सराहना मिली थी। समय के साथ फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग हासिल कर ली। वहीं, 2024 में फिल्म की दोबारा रिलीज के बाद सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी।

सोहम शाह ने कहा कि ‘तुम्बाड 2’ कहानी की दुनिया को और बड़ा करेगी, लेकिन फिल्म की मूल कहानी, रहस्य और माहौल को बरकरार रखा जाएगा। साथ ही दर्शकों को पहले से ज्यादा गहरी और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक आदेश प्रसाद ने कहा कि सीक्वल बनाना उनके लिए उत्साह और चुनौती दोनों है। उनका मकसद पहली फिल्म की पहचान को बनाए रखते हुए विजुअल्स, स्केल और स्टोरीटेलिंग को और बेहतर बनाना है।

फिल्म को सोहम शाह फिल्म्स और Pen Studios प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button