मनोरंजन

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, मेकर्स ने किया ऐलान

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहुंच बढ़ाने जा रही है। फिल्म जल्द ही जापान में रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

बुधवार को फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ 10 जुलाई 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ लिखा गया, “अब जापान भी धुरंधर की एनर्जी का अनुभव करेगा।” फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे Jio Studios और B62 Studios ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शाश्वत सचदेव द्वारा तैयार किए गए गाने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं, ‘धुरंधर 2’ भी भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

हाल ही में धुरंधर फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है। इससे फिल्म की ग्लोबल लोकप्रियता और कमर्शियल सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिल्मों को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के बाद अब जापान रिलीज के साथ ‘धुरंधर’ की अंतरराष्ट्रीय सफलता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button