24 घंटे में इंस्टाग्राम पर गिरा Raghav Chadha का फैनबेस, युवाओं की नाराजगी सामने

Raghav Chadha के Aam Aadmi Party छोड़कर Bharatiya Janata Party में शामिल होने के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 24 घंटे के अंदर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स करीब 10 लाख तक कम हो गए। शुक्रवार को जहां उनके करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं शनिवार तक यह संख्या घटकर लगभग 13.5 मिलियन रह गई।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे युवाओं, खासकर Gen Z यूजर्स की बड़ी भूमिका है। सोशल मीडिया पर “unfollowRaghavChadha” नाम का हैशटैग भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जो लोगों की नाराजगी को दिखाता है।
राघव चड्ढा पहले युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने पितृत्व अवकाश, मोबाइल डेटा, ट्रैफिक और गिग वर्कर्स जैसे मुद्दों को उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। यहां तक कि उन्होंने Blinkit के साथ डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करके भी लोगों से जुड़ने की कोशिश की थी।
अब सोशल मीडिया पर बदलते माहौल के बीच यह देखना होगा कि क्या राघव चड्ढा दोबारा युवाओं का भरोसा जीत पाते हैं या नहीं।





