Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; शोक में महाराष्ट्र

28 जनवरी 2026, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़े विमान हादसे ने सबको सदब्ध कर दिया. क्योंकि यह विमान किसी और का नहीं बल्कि डिप्टी सीएम अजित पवार का था. वहीं इस प्लेन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे. DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इस बात की पुष्टी करते हुए बताया कि विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है.
विमान हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो काफी डराने वाली हैं. क्रैश के बाद विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
#WATCH | Plane Crash | Ajit Pawar के प्लेन क्रैश का पहला दृश्य: बारामती में मची अफरा-तफरी कैमरे में कैद | NMH#PlaneCrash #AjitPawar #Viral #NMH pic.twitter.com/yBpHyb5Cqd
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 28, 2026
पीएम मोदी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ‘श्री अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जनता से गहरा जुड़ाव था. उन्हें एक मेहनती और समर्पित व्यक्तित्व के रूप में व्यापक सम्मान मिला. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों-पीड़ितों को सशक्त करने का उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा. उनका असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं ओम शांति.’
Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. बारामती एयरपोर्ट पर हुए इस भीषण क्रैश के बाद घटनास्थल का चश्मदीद बयान और राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार में जब भी मिले, अजित पवार दिलदार और पारदर्शी इंसान थे. उनका स्वभाव ऐसा था कि उन्होंने जो कहा, उस पर पीछे नहीं हटते थे. काम के बारे में अगर उन्होंने हां कह दिया, तो समझ लेना कि चिंता की कोई जरूरत नहीं, वह काम पूरा होगा. राजनीतिक मुद्दों पर उन्होंने कभी “ना” नहीं कहा और तकनीकी मामलों में भी स्पष्ट रहे. सावंत ने कहा कि ऐसा व्यक्ति राजनीति में बहुत कम मिलेगा. उन्होंने पवार परिवार और महाराष्ट्र की राजनीति के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए. उनके जाने से पवार परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा है.
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि दादा के बिना राज्य की राजनीति कुछ भी नहीं है. उनकी पर्सनैलिटी खुले दिल की थी और हर कार्यकर्ता उन्हें चाहते थे. महाराष्ट्र पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्रशासन पर उनकी पकड़ मजबूत थी और उन्हें बारामती से गहरा लगाव था. ठाकरे कैबिनेट में अजित पवार डिप्टी चीफ मिनिस्टर थे और उन्होंने ही पूरी कैबिनेट को तैयार किया था. वे राज्य के मजबूत बैकर थे और शिक्षा क्षेत्र में भी काम कर रहे थे.
संजय राउत ने आगे कहा कि अजित पवार ने शरद पवार के बिना पॉलिटिक्स की शुरुआत की थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इस तरह खत्म होगी. उन्होंने चैनल पर उनके काम के बारे में वीडियो देखा था और उनके वाक्य कहने के अंदाज की तारीफ की. महाराष्ट्र पर ऐसा कौन सा संकट आया कि इतने बड़े नेता इस तरह चले गए? उन्होंने विलासराव और गोपीनाथ का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी रिकॉर्ड पांच या छह बार डिप्टी चीफ मिनिस्टर बने. अगर अजित पवार मुख्यमंत्री बनते, तो राज्य को एक महान नेतृत्व मिलता. संजय राउत ने अंत में कहा कि यह राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों रूप से दुखद घटना है और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में हुए प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “अजीत पवार का निधन बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है… वे एक कर्मठ और अच्छे प्रशासक थे. उनके जाने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है… ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे. वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे. मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं.”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार जी के निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है. यह एक ऐसे नेता का असामयिक निधन है जिनका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल होने वाला था. इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. महाराष्ट्र के लोगों की विभिन्न संवैधानिक पदों पर सेवा करने वाले श्री अजीत पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समझदारी से निभाया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”





