भारत

UGC Bill 2026 Controversy: UGC रेगुलेशन 2026 पर छात्र-शिक्षकों का उबाल, कुमार विश्वास ने कहा – मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 को लेकर विवाद अपने चरम पर है. 13 जनवरी 2026 को नए नियमों को लागू किया है, जिसके खिलाफ सोशल मीडिया में #RollbackUGC ट्रेंड कर रहा है. इसे यूजीसी का काला कानून बताकर विरोध किया जा रहा है.

यह विवाद अब कॉलेज और युनिवर्सिटी कैंपस तक सीमित नहीं रहा है. यह विवाद प्रशासन और राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है. यूजीसी नियमों के खिलाफ मैदान में उतरे कुमार विश्वास, कहा – मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं

यूजीसी के नये नियमों पर कवि कुमार विश्वास का भी दर्द छलका है. उन्होंने एक फेसबुक में लिखा लिखा, “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं, मेरा रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा.” कवि कुमार विश्वास भी यूजीसी द्वारा जारी किए गए नए नियमों के खिलाफ हैं.

ऊंची जाति के स्टूडेंट्स ने आज, 27 जनवरी को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. वहीं, हाल के दिनों में एक सिटी मजिस्ट्रेट और सत्तारूढ़ पार्टी के युवा नेता के इस्तीफे ने सरकार पर दबाव और बढ़ा दिया है.

क्या हैं UGC के नए इक्विटी नियम?

  • इन नियमों का उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव को रोकना और सभी छात्रों व कर्मचारियों को समान अवसर देना बताया गया है.
  • एजुकेशन इंस्टीट्यूट को Equal Opportunity Centre (समान अवसर केंद्र) बनाना.
  • भेदभाव से जुड़ी शिकायतों के लिए विशेष समितियां गठित कर 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध कराना. तय समय सीमा में शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर UGC कार्रवाई या जुर्माना भी लगा सकता है.

UGC के नए नियमों में कौन से बड़े बदलाव 

1. जाति, धर्म, नस्ल, लिंग, जन्मस्थान या दिव्यांगता के आधार पर कोई अनुचित या भेदभावपूर्ण व्यवहार, जो शिक्षा में समानता में बाधा डालता है या मानव की गरिमा का उल्लंघन करता है, उसे जातिगत भेदभाव माना जाएगा. ड्राफ्ट में ऐसी स्पष्ट परिभाषा नहीं थी.

2. जातिगत भेदभाव की परिभाषा में अब एससी-एसटी के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्र भी शामिल किए गए हैं. पहले ओबीसी को शामिल नहीं किया गया था.

3. ड्राफ्ट में झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के लिए जुर्माने या सस्पेंड करने का प्रावधान था. लेकिन अधिसूचित नियमों में इन प्रावधानों को हटाया गया है.

छात्रों और शिक्षकों ने क्यों किया विरोध?

इन नियमों के खिलाफ सबसे पहले छात्र और शिक्षक सामने आए. उनका कहना है कि नियम बहुत अस्पष्ट और बहुत ज्यादा व्यापक हैं. आलोचकों का मानना है कि नियमों में कई बातें साफ नहीं लिखी गई हैं. संस्थानों की समितियों को बहुत ज्यादा अधिकार दिए गए है. ऐसे में झूठे आरोपों से बचाव के लिए कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. अलग-अलग कॉलेजों में नियमों का गलत या असमान इस्तेमाल हो सकता है और इसी वजह से कई राज्यों में छात्रों और शिक्षकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button