भारत

पोंगल पर प्रकृति और अन्नदाता को नमन, पीएम मोदी का भावुक संदेश

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल त्योहार के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है. दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं… उसमें एक मैं भी हूं. इस विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हमारे तमिल जीवन में पोंगल एक सुखद अनुभूति की तरह है. इसमें अन्नदाता की मेहनत धरती और सूर्य के प्रति आभार का भाव है. ये पर्व हमें प्रकृति परिवार और समाज में संतुलन बनाने का रास्ता दिखाता है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरे लिए पिछले एक साल में तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना सच में एक बहुत ही सुखद अनुभव रहा है. तमिलनाडु में मुझे 1,000 साल पुराने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला. वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दौरान, मैं जुड़ा रहा. जब मैं पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने रामेश्वरम गया, तो मैंने एक बार फिर तमिल विरासत की समृद्धि और महानता को देखा.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पोंगल का त्योहार हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के प्रति आभार केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे रोज़ाना के जीवन का एक ज़रूरी हिस्सा बनना चाहिए. जब ​​धरती हमें इतना कुछ देती है, तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसकी देखभाल करें और इसे बचाएं. अगली पीढ़ी के लिए मिट्टी की सेहत बनाए रखना, पानी बचाना और आने संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button