भारत

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषड़ सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत 25 घायल

मथुरा(उत्तर प्रदेश): मंगलवार की सुबह मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषड़ सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं करीब 25 लोग घायल है.

दरअसल एक्प्रेसवे पर घना कोहरा लोगों के लिए मौत का कारण बना. कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपसे में टकरा गईं, जिसके बाद एक-एक कर गाड़ियों में आग लग गई. इस घटना में 7 बसों और 3 कारों में सड़क दुर्घटना के बाद आग लग गई.

कैसे हुई यह घटना
तड़के सुबह की यह घटना कोहरे की वजह से ड्रायवर को न दिख पाने की वजह से हुई. जब घने कोहरे के चलते अचानक एक कार डिवाइडर से टकराई और तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई. जिसके बाद एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराने लगी, और तुरंत बाहनों में आगल लग गई.

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने कहा कि कोहरे के वक्त रात में सात बसें और कई कारें आपस में टकरा गईं. एक्सीडेंट के दौरान चार से ज्यादा बसों में आग लग गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में आग लग गई और कई यात्री इसमें झुलस गए. हादसे के रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो सामने आए हैं. एक घायल ने बताया कि वाहनों की टक्कर के बाद  बसों में आग लग गई. हादसे के वक्त यात्री बस में सो रहे थे, तभी सुबह करीब 4 बजे ये दुर्घटना हुई. एसएसपी का कहना है कि घायलों में ज्यादातर की हालत स्थिर है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button