न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास: भारतीय मूल के पहले मेयर बने जोहरान ममदानी

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. 34 वर्षीय डेमोक्रेट नेता ने शहर के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को मात देते हुए इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ममदानी न सिर्फ न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बने हैं, बल्कि वे इस सदी के सबसे युवा मेयर भी होंगे… पूरी खबर पढ़ें
र्जीनिया ने लिखा नया अध्याय: एबिगेल स्पैनबर्गर बनीं पहली महिला गवर्नर

डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर ने वर्जीनिया में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. कड़े मुकाबले में रिपब्लिकन विनसम अर्ल-सियर्स को हराकर वह आधिकारिक तौर पर राज्य की पहली महिला गवर्नर बन गई हैं… पूरी खबर पढ़ें
लुइसविले एयरपोर्ट पर भीषण हादसा: अमेरिका में उड़ते ही क्रैश हुआ प्लेन, 3 की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका के केंटकी राज्य में मंगलवार शाम एक भयावह हवाई हादसे ने पूरे लुइसविले शहर को दहला दिया. मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एक UPS कार्गो विमान असंतुलित होकर रनवे के पास जा गिरा और देखते ही देखते भीषण आग की लपटों में घिर गया… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: क्या वाकई महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने रचाई शादी? जानिए क्या है सच

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने हाल ही में मुंबई में अपनी उपस्थिति से सभी को ऑनलाइन चौंका दिया. दोनों सितारों को ऐसे परिधानों में देखा गया जिससे शादी की अटकलें तेज हो गईं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजय मिश्रा और महिला चौधरी को शादी शुदा जोड़े में देखा जा सकता है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने दूसरी शादी की है… पूरी खबर पढ़ें





