Fact Check: क्या सच में है iPhone 17 में यह धमाकेदार फीचर, जानिए क्या है सच

आखिरकार Apple ने अपनी न्यू iPhone सीरीज को अनवील कर दिया है. इसमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को अनवील किया है. iPhone 17 के इस नए फोन को काफी लोकप्रियता मिल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें iPhone 17 के नए लुक को रिवील किया गया है.
वीडियो में देखे तो iPhone 17 के बैक केमरे को स्लाइड करते हैं तो एक नया डिस्पले दिखाई देता है. इसके अलावा भी कई ऐसे यूनिक फीचर्स के साथ वीडिय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तो चलिए इस वीडियो की पुष्टि करते हैं

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, “New!! iphone 17 pro max” इस वीडियो को यूजर ने सितंबर 8, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो VFX द्वारा बनाया गया है
सबसे पहले, हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा तो हमें वीडियो में कुछ विसंगतियां देखीं. इसके साथ ही हमने गूगल पर खंगाला तो हमें Apple के यूट्यूब पर iPhone 17 का लॉन्च वीडियो मिला जिसमें इसके बारे में सारी जानकारी दी गई थी. वीडियो को ध्यान से देखा तो उसमें इस तरह के फीचर का कोई जिक्र ही नहीं था.
इसके अलावा हमने कई यूट्यूब पर कई Review और Unboxing वाले वीडियो भी देखे जिसमें हमें पता लगा कि वाकई ऐसा कोई फीचर iPhone17 के किसी मोडल में है ही नहीं.
इस अलावा हमने जब वायरल वीडियो को सर्च किया तो हमें bykovfx नाम का एक अकाउंट मिला जिमसें यह वायल वीडियो पोस्ट किया था. हमने अकाउंट को गौर से देखा तो हमने पाया कि इस अकाउंट पर ज्यादातर वीडियो VFX द्वारा निर्मित है. साथ ही इस अकाउंट का ऑनर एक VFX आर्टिस्ट है, जो इस तरह के वीडियो बनाने में माहिर है.

निष्कर्ष
अंत: हमने तमाम जानकारी को खंगाला और जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो भ्रामक है. इस वीडियो को VFX द्वारा बनाया गया है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






