“आज भारत विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है”: पीएम मोदी

टोक्यो (जापान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया.
उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है. उसमें से बहुत लोग हैं जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है….मुझे खुशी है कि मुझे आप लोगों से मिलने का मौका मिला है. मैं प्रधानमंत्री इशिबा का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं कि वे इस फॉरम से जुड़े हैं उनके बहुमूल्य वक्तव्यों के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है. मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं.”
पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व परिवर्तन से आप सभी भलीभांति परिचित हैं. आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है,नीति में पारदर्शिता है, पूर्वानुमान है. आज भारत विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है..”
ट्रंप टैरिफ के बाद नए बाजार तलाश रहा भारत
प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इसके बाद भारत अपने उत्पादों के लिए नए बाजार की तलाश में है. पीएम मोदी जापान के बाद चीन जाएंगे और वहां एससीओ समिट में भी हिस्सा लेंगे. चीन में पीएम मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से भी हो सकती है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





