प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और अभद्र नारे लगाने के मामले में दरभंगा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है उसका नाम मो. रिज़वी उर्फ राजा बताया जा रहा है.
बता दें कि राहुत और तेजस्वी की यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसका एक वीडियो सामने आया था. जिसमें कुछ लोग पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे. इस घटना के बाद बीजेपी ने उस शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जिसें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रदेश बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन को जनता द्वारा ‘‘दंडित” किया जाएगा.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





