ताज़ा खबरेंलाइफस्टाइल
बच्चों के लिए Safe, घर के लिए Perfect, मिलिए दुनिया के Top Friendly Dogs से

अगर इंसानों के सबसे अच्छे दोस्तों की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें सबसे ऊपर नाम होगा कुत्तों का. कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते है, लेकिन कुत्तों की कुछ नस्ल ऐसी होती है जो अपने आकार या स्वभाव की वजह से डर पैदा कर सकती है.
हालांकि, कई कुत्तों की नस्लें ऐसी भी हैं जो बेहद शांत, प्यारी और परिवार के लिए सुरक्षित होती है. तो चलिए आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे की कुत्तों की नस्लों की जो सबसे कम खतरनाक है और इन्हें पालना क्यों सुरक्षित है.
कुत्तों की वह ब्रीड्स जो हैं सबसे कम खतरनाक
अकिता

- यह जापानी नस्ल छोटी और बहुत शांत होती है, जो बच्चों के साथ अच्छी दोस्ती निभाती है.
- यह बहुत धैर्यवान और सौहार्दपूर्ण होते हैं.
- यह घर में रहने के लिए बहुत कम जगह लेते हैं और आराम से रह सकते हैं.
गोल्डन रिट्रीवर

- कम भागने की प्रवृत्ति, कम भौकना और अच्छा व्यवहार करने में शामिल है यह गोल्डन रिट्रीवर.
- Forbes Advisor में टॉप 5 सर्वाधिक अच्छी ब्रीड्स में से एक.
- 94% पेट ऑनर्स ने इसे Very Friendly बताया है.
बीगल

- यह कद में छोटे, मस्तीखोर और शांत कुत्ते हैं जो हर किसी से प्यार करते हैं.
- इनका स्वभाव बहुत सौम्य होता है, और खास बात कि यह लड़ाई से बचते हैं.
- यह कुत्ते अकेले रहने से ऊब सकते हैं तो इस मामले में इनका ध्यान देना जरूरी है.
शिह त्जु

- Forbes Advisor के अनुसार, यह छोटे ब्रीड्स में सबसे अच्छी ब्रीड्स की सूची में टॉप पर है.
- यह कम कूदता और मस्ती करता है साथ ही यह कम खतरनाक है और इंसानों और बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार दिखाता है.
- डॉक्टर्स की मानें तो यह एक स्वीट और Cheerful ब्रीड्स माना जाता है, जो ज्यादा नखरे नहीं करता और मालिक से पूरी तरह जुड़ जाता है.
बॉर्डर टेरियर

- यह छोटे, हंसमुख और परिवार के साथ घुल-मिल जाने वाले कुत्ते हैं.
- इनमें आक्रामकता बिल्कुल नहीं होती. यह हर किसी से प्यार करते हैं.
- इस कुत्तों को ज्यादा ठंड या गर्मी से बचाना पड़ता है.
यह सभी जानकारी वेडनरी डॉक्टर से परामर्श लेकर साझा की जा रही हैं…
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





