यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, 43 लोग घायल

बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश | बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/CDsRntamck
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं. श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जाहरपीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए जा रहे थे.
कंटेनर और ट्रैक्टर की टक्कर में 8 की मौत और कई घायल हुए हैं. मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी ने कहा, “सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर ट्राली को एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मारी है. ट्रैक्टर ट्राली में करीब 61 लोग सवार थे और सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. 3 लोग गंभीर हैं और अन्य 10 लोग घायलों का इलाज चल रहा है. मौके से कंटेनर ट्रक को जब्त किया है इसके चालक अभी फरार है. इसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है….”





