आज से महंगा हुआ दिल्ली मेट्रो का सफर, जानिए जेब पर पड़ेगा कितना असर
आज, 25 अगस्त से, दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों को दिल्ली मेट्रो यात्रा के लिए बढ़े हुए किराए का सामना करना पड़ेगा, जो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा आठ वर्षों में पहली बार संशोधन है. यह वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर केवल 1 रुपये से 4 रुपये तक है (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए 5 रुपये तक).

DMRC का कहना है कि यह बदलाव “मिनिमल इन्क्रीज” यानी बहुत हल्की बढ़ोतरी है, ताकि यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े. यह आठ साल में पहली बार किराए में बढ़ोतरी है. आखिरी बार किराया 2017 में किराए में बदलाव किया गया था.
नई किराया दरें इस प्रकार हैं:
साधारण दिनों का किराया :
• 0–2 किमी : ₹10 – ₹11
• 2–5 किमी : ₹20 – ₹21
• 5–12 किमी : ₹30 – ₹31
• 12–21 किमी : ₹40 – ₹42
• 21–32 किमी : ₹50 – ₹54
• 32 किमी से अधिक : ₹60 – ₹64
राष्ट्रीय अवकाश व रविवार का किराया :
• 0–2 किमी : ₹10 – ₹11
• 2–5 किमी : ₹10 – ₹11
• 5–12 किमी : ₹20 – ₹21
• 12–21 किमी : ₹30 – ₹32
• 21–32 किमी : ₹40 – ₹43
• 32 किमी से अधिक : ₹50 – ₹52
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
दिल्ली सरकार ने इस रूट पर भी किराए पर बढ़ोतरी की है. यात्रियों को दूरी के आधार पर अब 1 रुपये से 5 रुपये तक ज्यादा चुकाना होगा. नया किराया स्लैब अब पूरे मेट्रो नेटवर्क पर लागू हो गया है, जो 390 किलोमीटर से अधिक लम्बा है और दिल्ली-एनसीआर के 285 से अधिक स्टेशनों पर सेवाएं प्रदान करता है.





