Fact Check: मुंबई में बारिश के दौरान ट्रेन के पास दिखा मगरमच्छ? जानें क्या है सच्चाई

बारिश ने कभी न धमने वाली मुंबई की रफतार धीमी कर दी. बीते कई दिनों से मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने मुंबई के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया. घर, बस स्टेंड यहां तक के रेलवे ट्रेक भी तालाब बन गए. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बड़ा मगरमच्छ मुंबई रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहा है. चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Giant Crocodile Spotted on the Flood Train in Mumbai” यूजर ने इस पोस्ट को अगस्त 19, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है
सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि क्या वाकई मुंबई शहर में कोई ऐसी घटना हुई है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, लेकिन इस दावे को साबित करने वाली कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली. इसके बाद हमने वीडियो को कई स्क्रीनशॉट में विभाजित किया और उनमें से कुछ को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. जिसके बाद हमे इंस्टाग्राम पर हूबहू एक वीडियो मिला जो aikalaakari नामक अकाउंट ने पोस्ट किया था.

हमने जब उस अकाउंट की जांच की तो हमें उस उकाउंट पर सभी AI कंटेंट मिले. इसके अलावा जब हमने उस अकाउंट के Bio पर ध्यान दिया तो वहां साफ लिखा था कि यह ‘Creating a world of AI Art’. इसका मतलब यह सब एआई द्वारा निर्मित है.

इसके बाद हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए Was It AI नामक AI डिटेक्शन टूल का उपयोग गिया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






