ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

उत्तराखंड के चमोली में देर रात फटा बादल, एसडीएम आवास मलबे से दबा

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना हुई जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के कुछ ही पलों में बारिश के पानी के साथ मलबा लोगों के घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल 2 लोग लापता हैं… पूरी खबर पढ़ें

सीमा विवाद और टैरिफ तनाव के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक जापान और चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका और अन्य देशों के बीच टैरिफ वॉर को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के इस दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है… पूरी खबर पढ़ें

 

इसरो ने दिखाई भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की झलक, 2028 तक पहला मॉड्यूल होगा लॉन्च

इसरो ने शुक्रवार को भारत मंडपम में शुरू हुए दो दिवसीय नेशनल स्पेस डे समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station – BAS) के पहले मॉड्यूल का मॉडल प्रदर्शित किया। भारत 2028 तक अपने पहले घरेलू अंतरिक्ष स्टेशन का मॉड्यूल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जिनके पास खुद का ऑर्बिटल लैब है… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: दुबई पुलिस को मिली सुपर कार का वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें दुबई पुलिस एक सुपर कार को चलाती दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई पुलिस को मिली नई सुपर कारों का है. कार देख आप भी दंग रह जाएंगे मानों कार नहीं एक टायर पर चलने वाला कोई रॉबोट हो. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button