उत्तराखंड के चमोली में देर रात फटा बादल, एसडीएम आवास मलबे से दबा
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना हुई जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के कुछ ही पलों में बारिश के पानी के साथ मलबा लोगों के घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल 2 लोग लापता हैं.

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना हुई जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के कुछ ही पलों में बारिश के पानी के साथ मलबा लोगों के घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल 2 लोग लापता हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.”

स्थानीय लोगों के मुताबिक थराली बाज़ार, राड़ीबगड़ और चेपडो गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. कई वाहन मलबे में दब गए जबकि कई मकानों में घुसा मलबा लोगों के लिए मुसीबत बन गया.
चमोली ज़िले के थराली में बादल फटने से घरों, बाज़ार और एसडीएम आवास में मलबा घुस गया है. ज़िला मजिस्ट्रेट और राहत दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन
#WATCH उत्तराखंड: चमोली ज़िले के थराली में बादल फटने से घरों, बाज़ार और एसडीएम आवास में मलबा घुस गया है। ज़िला मजिस्ट्रेट और राहत दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन
(सोर्स: चमोली DM) pic.twitter.com/VQM6jZM0Td
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
चमोली की थराली तहसील में कल रात बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका है. बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे SDM आवास समेत कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं: चमोली DM संदीप तिवारी
#WATCH उत्तराखंड: चमोली की थराली तहसील में कल रात बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे SDM आवास समेत कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं: चमोली DM संदीप तिवारी
(सोर्स: चमोली DM) pic.twitter.com/KtdoM3jo3s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
3 स्कूलों में बारिश के कारण अवकाश
आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है.
एसडीएम आवास मलबे से दबा
थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया. एसडीएम आवास मलबे से दब गया. एसडीएम समेत अन्य ने रात में ही आवास छोड़ दिया और सुरक्षित जगह पर चले गए. राड़ीबगड़ में गाड़ियों के मलबे में दबने की सूचना है. वहीं कहा जा रहा है कि तीन लोग लापता है. हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.





