पुल से लेकर अस्पताल तक… पीएम मोदी ने बिहार को दी 13,000 करोड़ रुपये की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली के लिए गया जी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया.

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली के लिए गया जी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया.
शाम 4:15 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कोलकाता मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी करेंगे. कोलकाता में ही शाम 4:45 बजे पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसे बाद शाम 5:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है, यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पावन भूमि है… यहां के लोग चाहते थे कि इस नगर का नाम गया नहीं, बल्कि गयाजी हो. मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को बधाई देता हूं. मुझे खुशी है कि बिहार की डबल इंजन सरकार गयाजी के तेज विकास के लिए तेज़ी से काम कर रही है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरा संकल्प है कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा. इसी सोच के साथ, पिछले 11 सालों में 4 करोड़ से ज़्यादा गरीबों को पक्का घर दिया गया है. अकेले बिहार में 38 लाख से ज़्यादा घर बनाए गए हैं…”
बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है… इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं गया है. जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा हुआ है.
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम
ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी.





