Election Alert! कहीं आपका नाम वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं? अभी करें चेक

अब से कुछ ही महीनों में बिहार में चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयार है और शायद तैयार हैं आप भी क्योंकि आपके पास एक बार फिर मौका है अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का. अपने हित के लिए जनता के हित के लिए मतदान करने का. लेकिन क्या मतदान के लिए आपकी तैयारी पूरी है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर आपको किन बातों का ध्यान देना है.
चुनाव के पहले आपको ध्यान देना है कि कहीं आपके वोटर आई कार्ड का डुप्लीकेसी तो नहीं यानि आपका पहचान पत्र अलग-अगल पते पर रजिस्टर्ड तो नहीं. इसके अलावा यह भी ध्यान देने वाली बात हैं कि कहीं आपका नाम वोटर लिस्ट से तो नहीं कट गया. कहीं आप वोट डालने गए और आपका नाम हीं रजिस्टर्ड नहीं. ऐसे में आप अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे. अब ऐसे में आप सोच रहें होंगे कि अब क्या करें, कहां जाएं, कैसे पता लगाएं…?
तो घबराएं नहीं आपको सिर्फ इन स्टेप्स को फॉलो करना है और फिर आप इन सब के बारे में घर बैठे ही पता लगा सकते हैं.
कैसे करें अपना नाम जांच?
- चुनाव आयोग की वेबसाइट के जरिए अपना नाम, मतदान केंद्र और अन्य जानकारी के बारे में पता लगा सकते हैं.
- सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल eci.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद Search in Electoral Roll पर क्लिक करें.
- यहां आपको अपना नाम खोजने के लिए ऑप्शन देखने को मिलेंगे.
- इस ऑप्शन में आपको अपनी डिटेल्स जैसे नाम, पिता/पति का नाम, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, आयु या जन्मतिथि और लिंग भरना होगा.
- यदि आपके पास अपना वोटर कार्ड है, तो ईपीआईसी नंबर और राज्य का चयन करना होगा.
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. फिर कैप्चा कोड भरना होगा.
- सभी जानकारी भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें.
- यदि आपका नाम मतदाता सूची में है तो स्क्रीन पर आपकी सारी जानकारी दिखाई देगी.
- यदि आपका नाम दिखाई नहीं देता है तो इसका मतलब है कि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है.
- लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 भरना होगा.





