DPS द्वारका समेत कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आज एक बार फिर दिल्ली में डीपीएस द्वारका के साथ कुछ अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार को मिली इस धमकी के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है.
द्वारका में 2 स्कूल और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. श्रीराम वर्ल्ड स्कूल में भी बम होने की धमकी मिली है. ई-मेल करके स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को जानकारी मिली. सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
दिल्ली फायरब्रिगेड सर्विस ने बताया, ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका को आज बम की धमकी वाला कॉल आया. एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने स्कूल परिसर खाली करा दिया है. तलाशी के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को मौके पर बुलाया गया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





