भारत

2035 तक बनेगा भारत का अभेद सुदर्शन चक्र: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत 2035 तक एक अत्याधुनिक हथियार प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ विकसित करेगा, जो आने वाले समय में देश की सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाएगी। पीएम मोदी ने बताया कि यह आधुनिक सुरक्षा कवच देश के सभी अहम स्थानों — जैसे रेलवे स्टेशन, अस्पताल और धार्मिक स्थलों — को कवर करेगा, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पूरी तरह सुरक्षा मिल सके। यह मिशन भगवान श्रीकृष्ण के पौराणिक ‘सुदर्शन चक्र’ से प्रेरित है और भारत की रक्षा नीति में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “अगले 10 सालों में, यानी 2035 तक, हम इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच को और व्यापक, मजबूत और आधुनिक बनाएंगे। इसी दिशा में हम ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ शुरू करने जा रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मिशन में Precise Target System और अत्याधुनिक हथियार शामिल होंगे, जो न केवल दुश्मन के हमलों को रोकेंगे, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर सटीक और शक्तिशाली जवाब भी देंगे।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने बदलते युद्ध के स्वरूप पर भी जोर दिया और कहा कि भारत को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र किया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान से आए मिसाइल और ड्रोन हमलों को देश में विकसित तकनीक से नाकाम किया था। पीएम मोदी ने साफ कहा कि जैसे-जैसे युद्ध की तकनीक आगे बढ़ रही है, भारत भी अपनी सैन्य शक्ति को लगातार बढ़ाता रहेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button