ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने युवाओं को दिया स्वतंत्रता दिवस का तोहफ़ा, मिलेगी 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना की घोषणा की. इसके साथ ही पीएम ने प्राइवेट सेक्टर काम करने वालों के लिए ऐलान कर दिया कि पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

 

बता दें कि पीएम ने लाल किले से कहा कि, प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इस योजना के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा. साथ ही नई नौकरियां देने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

 

नौजवानों के लिए खुशखबरी

पीएम मोदी ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा, ‘देश के नौजवानों के लिए खुशखबरी लेकर आया हूं. आज 15 अगस्त है आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं. आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना लागू हो रही है.’

3.5 करोड़ युवाओं को होगा फायदा 

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवानों को 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. जो कंपनियां नए रोजगार देने के अवसर जुटाएगी, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.’ उन्‍होंने कहा कि इस योजना से साढ़े तीन करोड़ युवाओं को फायदा होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button