ताज़ा खबरेंभारत
Independence Day: 2014 से 2025 तक पीएम मोदी के साफों का सफर

नई दिल्ली: आजादी की 79वीं वर्षगांठ (Independence Day 2025) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने पारंपरिक और खास अंदाज़ में नजर आए. इस बार उन्होंने केसरिया रंग का साफा बांधा, जिसे देखने वालों की नज़रें ठहर गईं. सफेद कुर्ते के साथ नारंगी नेहरू जैकेट और गमछा उनके लुक को और खास बना रहे थे.

प्रधानमंत्री मोदी हर स्वतंत्रता दिवस पर अपनी पगड़ी और वेशभूषा के लिए सुर्खियों में रहते हैं. 2014 से अब तक, उन्होंने हर साल अलग-अलग अंदाज़ और रंगों के साफे पहनकर लोगों का ध्यान खींचा है.
2014 से 2025 तक पीएम मोदी के साफों का सफर:
- 2014: पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर सफेद खादी हाफ-स्लीव कुर्ता-चूड़ीदार के साथ भगवा जोधपुरी बंधेज साफा.
- 2015: क्रीम कुर्ता, सफेद पजामा, खादी जैकेट और लाल-हरे पट्टियों वाला नारंगी बंधानी साफा.
- 2016: सादा कुर्ता-पजामा और लाल, गुलाबी, पीले रंग का राजस्थानी साफा.
- 2017: हाफ-स्लीव कुर्ता और चमकदार लाल-पीली पगड़ी, जिसकी लंबी पूंछ पीछे लटक रही थी.
- 2018: फुल-स्लीव कुर्ता-पायजामा, उपरना और गहरे केसरिया-लाल रंग की पगड़ी.
- 2019: हाफ-स्लीव कुर्ता, पायजामा, केसरिया बॉर्डर वाला उपरना और पीले-लाल-हरे लहरिया पैटर्न की पगड़ी.
- 2020: भगवा-क्रीम रंग की पगड़ी, सफेद दुपट्टा और हाफ-स्लीव कुर्ता.
- 2021: पारंपरिक कुर्ता-चूड़ीदार, नीली जैकेट, स्टॉल और भगवा पगड़ी.
- 2022: ‘हर घर तिरंगा’ की थीम पर तिरंगे की आकृति वाली सफेद पगड़ी, सफेद कुर्ता और नीली जैकेट.
- 2023: पीले-लाल रंग का साफा, जिसमें बहुरंगी लकीरें थीं, सफेद कुर्ता और काली जैकेट के साथ.
- 2024: केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी, सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी.
- 2025: केसरिया साफा, सफेद कुर्ता, नारंगी नेहरू जैकेट और गमछा.
हर साल के साथ पीएम मोदी का साफा न सिर्फ रंग और डिजाइन में बदलता रहा है, बल्कि यह स्वतंत्रता दिवस का एक खास विज़ुअल प्रतीक बन चुका है.





