Fact Check: बिहार का नहीं हैं दो समूहों के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो, जानें क्या है सच

Fact Check: बिहार का नहीं हैं दो समूहों के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो, जानें क्या है सच
आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई लोग एक व्यक्ति को कुर्सियों से पीट रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार की एक घटना का है, जहां एक गांव के सरपंच पर स्थानीय लोगों ने हमला किया था, जब वह पिछले विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी छोड़ने वाले एक विधायक के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. तो चलिए इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है इसका पता लगाते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘बिहार में AIMIM के एक भगोड़े विधायक के लिए सरपंच जी वोट मांगने आए थे, लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. लोगों ने साफ कहा- आगे AIMIM से गठबंधन नहीं, तो कोई वोट नहीं’. यूजर ने यह पोस्ट अगस्त 8, 2025 को किया है.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं
वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने वीडियो क्लिप के कीप्रेम्स लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. इस सर्च में हमें वहीं दृश्य वाला एक वीडियो मिला, जिसे इंडिया टुडे NE के आधिकारिक हैंडल X पर 4 अगस्त को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन के अनुसार, वायरल फुटेज असम का है.

वीडियो में हमने जाना कि असम के डोबोका में पंचायत बैठक के दौरान हिंसा फैल गई और हिंसक होने पर कुर्सियां चलीं, इसमें कई लोग घायल हो गए. खबर के अनुसार जमुना ग्राम पंचायत में आयोजित एक ग्रामस्तरीय बैठक, एक निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि के रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों के एक समूह के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक हो गई. यह झड़प कथित तौर पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के पिछले आरोपों से जुड़े विवादों के कारण हुई थी.
इसके अलावा हमें YouTube पर मीडिया आउटलेट ‘नॉर्थ ईस्ट लाइव’ का एक वीडियो मिला. वयारल वीडियो के दृश्य के साथ बताया गया कि यह असम के होजई जिले के डोबोका स्थित जमुनामुख ग्राम पंचायत कार्यालय का है. इससे यह स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि यह अमस से आया है.
निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि इस वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है. यह वीडियो 4 अगस्त को असम के होजई जिले के डोबोका स्थित जमुना ग्राम पंचायत कार्यालय में एक निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि के रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों के एक समूह के बीच हुई झड़प को दर्शाता है. इसलिए इस वीडियो में किया गया दावा झूठा है.






