नोएडा में 15 महीने की बच्ची के साथ हुई बर्बरता, CCTV में खुलासा

नोएडा से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 15 महीने की बच्ची के साथ उसके डेकेयर सेंटर की कर्मचारी ने कथित रूप से बर्बरता से मारपीट की। CCTV फुटेज में दिखा कि महिला ने बच्ची को थप्पड़ मारा, काटा, जमीन पर फेंका और प्लास्टिक की बल्ले से भी मारा। यह घटना 4 अगस्त को सेक्टर-142 स्थित एक डेकेयर सेंटर में हुई, जिसके बाद लोगों में गुस्सा और चिंता फैल गई है।
बच्ची के माता-पिता ने बताया कि जब मां बच्ची को घर लायी तो वह लगातार रो रही थी। कपड़े बदलते समय मां ने दोनों जांघों पर लाल-लाल निशान देखे, जिन्हें डॉक्टर ने काटने के दाग बताया। शक होने पर माता-पिता ने डेकेयर सेंटर की CCTV फुटेज देखी, जिसमें साफ दिख रहा था कि कर्मचारी बच्ची को बार-बार थप्पड़ मार रही थी, जमीन पर पटक रही थी और प्लास्टिक की बल्ले से मार रही थी। एक जगह महिला ने बच्ची की टांग को भी काटा।
माता-पिता का आरोप है कि डेकेयर मैनेजर ने इस दौरान कोई मदद नहीं की, बल्कि जब बात की तो गाली-गलौज और धमकी दी। इस घटना ने डेकेयर सेंटर की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।





